
PNN/ Faridabad: सरपंच चौक स्थित, बी.एम. कॉन्वेंट स्कूल में दीपावली का पर्व आज धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी बच्चे और अध्यापकों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

छात्र छात्राओं ने स्कूल में सुंदर रंगोली भी सजाईं। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल नीलम धीमान ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। इसे आपस में मिल जुलकर मनाना चाहिए।
वहीं स्कूल के डायरेक्टर सुनील गौतम ने कहा कि दीपावली पर हमें घरों की साफ सफाई रखनी चाहिए। इस बीच बच्चों ने रंगोली के साथ ग्रीन दिवाली भी मनाईऔर जमकर दीपावली त्योहार का लुफ्त उठाया।
