Post

सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया क्रिसमस पर्व

PNN/ Faridabad: दयाल बाग स्थित सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों व शिक्षकों ने क्रिसमस बड़ेे ही हर्षोल्लास से मनाया। सेंटा के रूप में सजे धजे बच्चों ने सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्येक्रमों की प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर सारा वातावरण आनंदमय कर दिया। इस अवसर पर स्कूल के मुख्य निदेशक व वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र भड़ाना ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पर्वों को उत्साह से मनाने का अर्थ है कि हमें सभी धर्मो और संस्कृति का आदर व सम्मान करना चाहिए। हर पर्व अपने साथ एक संदेश लता है। प्रभु यीशु ने भी संसार में एक संदेश प्रसारित किया कि हमें प्रेम, निष्कपट भावना, विश्वास के साथ एकता से रहना चाहिए।उन्होंने बच्चों को क्रिसमस का महत्व भी बताया।

स्कूल की उपप्रधानाचार्या नंदा शर्मा ने भी बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और बच्चों को बुराई से दूर रहने व अछाई को अपनाने को कहा. उन्होंने आने वाले नव वर्ष में सभी बच्चों के जीवन में खुशियाँ, ज्ञान व सफलता प्राप्त हो ऐसी ईश्वर से कामना करते हुए बच्चों को बताया कि 25 दिसंबर को जीजस क्राइस्ट का जन्म हुआ। वे एक महान व्यक्ति थे। ईशु ने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी और भाई चारे से रहने का संदेश दिया। इस दिन गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना का आयोजन होता हैं। बच्चों ने इस अवसर पर खूब मस्ती की।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique