
PNN/ Faridabad: सेक्टर-16 स्थित अरमान स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी. इस अवसर पर दिव्यांग लड़के कृष्ण और लड़कियां राधा का आभूषण पहनकर सभी मनोरम लग रहे थे।

सारे बच्चों ने मैया यशोदा, मेरे बांके बिहारी लाल, हाथी घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की आदि कार्यक्रमों की सुंदर भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने श्रीकृष्ण के रुप का अंगीकरण कर, उनके अनेक मनोहारी स्वरूपों का दर्शन कराया। बच्चों ने अपने हुनर का भरसक प्रयास कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक समापन किया।
अरमान संस्था के चेयरमैन विजय चौधरी ने बताया कि हिन्दू मान्यताओं के अनुसार लगभग 5000 साल पहले भगवान विष्णु के आठवें अवतार ने धरती पे जन्म लिया था। जिसे कृष्णजन्माष्टमी के रूप में देशभर में मनाया जाता है।

चौधरी ने कहा कि अरमान संस्था दिव्यांग बच्चों के शसक्तीकरण के लिए पिछले कई वर्षों से फरीदाबाद में कार्य कर रहा है।
