
Education,
Haryana,
Latest,
एएनडी स्कूल के बच्चों ने प्रदूषण मुक्त और हरित दीपावली मनाने का दिया संदेश
PNN/ Faridabad: डबुआ कॉलोनी स्थित, एएनडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने प्रदूषण मुक्त और हरित दीपावली मनाने का संदेश दिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दीपावली के पर्व पर विद्यार्थियो द्वारा प्रदर्शित अनेक गतिविधियों का दृश्य अति मनमोहक व ज्ञानप्रद रहा। जिसमे सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

स्कूल के चेयरमैन दिग्विजय भाटी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम पटाखे नही जलाएंगे जिससे वातावरण प्रदूषण रहित रहेगा।
