
PNN/ Faridabad: बाल दिवस एटीडीसी वोकेशनल इंस्टीट्यूट फरीदाबाद में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर चाचा नेहरू को याद किया। इसमें देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इसके बाद बच्चों द्वारा, गीत, नृत्य, कामेडी, दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर सेंटर इंचार्ज नीतू कपूर ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र वितरण कर उन्हें नेहरू जी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
