Post

भारतीय विद्या कुंज स्कूल के बच्चों ने रंगोली बना, दीप जलाकर लिया प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संकल्प

PNN/ Faridabad: पल्ला स्थित भारतीय विद्या कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज दीपावली पर्व पर विद्यार्थियो द्वारा प्रदर्शित अनेक गतिविधियों का दृश्य अति मनमोहक व ज्ञानप्रद रहा। सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल में दिवाली पर्व पर थाली, दीया, फैंसी रंगोली प्रतियोगिता हुई। जिसमें सभी प्रतियोगिता तीन वर्गों में बांटी गई।

बच्चों ने दीप जलाकर दिवाली को स्वच्छता प्रदूषण रहित मनाने का संदेश दिया। वहीं, प्रतियोगिताओं के जरिए बताया गया कि दिवाली पर्व हमें भाईचारे का संदेश देता है।

स्कूल की प्रिंसिपल डॉ कुसुम शर्मा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम पटाखे नही जलाएंगे जिससे वातावरण प्रदूषण रहित रहेगा। डॉ कुसुम शर्मा ने कहा कि दीपावली पर्व हमें भाईचारे का संदेश देता है। प्रिंसिपल ने लोगों को आह्वान किया कि वे दीपावली पर्व पर मिट्‌टी के दीपक लें और उनमें सरसों का तेल डालकर जलाएं।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique