
PNN/Faridabad: नगला खेड़ी पार्ट-II स्थित जेएस पब्लिक स्कूल में आज क्रिसमस पर्व के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर स्कूल के सभी बच्चे सांता क्लाज एवं परियों की वेशभूषा में बेहद आकर्षक और उत्साहित दिख रहे थे।कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की चेयरमैन पिंकी सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
स्कूल में दिन भर क्रिसमस का रंग छाया रहा। क्रिसमस-डे को समर्पित स्कूल में विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म की झांकियां पेश की। स्कूल के संगीत विभाग ने बच्चों के साथ क्रिसमस कैरोल्स की संगीतमय पेशकारी के जरिए पूरे माहौल को क्रिसमस के रंग में रंग दिया।
इस मौके पर स्कूल की चेयरमैन पिंकी सिंह ने स्कूल के विद्यार्थियों को क्रिसमस-डे की बधाई देते हुए विशेष रूप से सभी त्योहारों को उत्साह से मनाने के लिए सलाह दी। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारे जीवन में ढेरों खुशियां लेकर आते हैं अत: इनका स्वागत खुले मन से करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत देश एक ऐसा देश है जहां सभी संस्कृतियों का मिलन होता है। जहां सभी त्योहार प्रेम भाव के साथ मनाए जाते हैं। ऐसे ही सभी को अपने जीवन में मिलजुल कर और प्रेम से रहना चाहिए हमेशा सबकी मदद करनी चाहिए और सभी देश की संस्कृतियों का सम्मान करना चाहिए
