
लिटिल मॉडल स्कूल के छात्रों ने शैक्षणिक टूर के माध्यम से जाना देश का इतिहास
PNN/Faridabad: पल्ला, फरीदाबाद के लिटिल मॉडर्न पब्लिक स्कूल के 13 विद्यार्थियों को शैक्षणिक टूर पर दिल्ली ले जाया गया। इस टूर में कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थी शामिल रहे।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने नेशनल रेलवे म्यूजियम, नेहरू प्लेनेटेरियम म्यूजियम और चिल्ड्रन पार्क का भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान स्कूल के विद्यार्थी बेहद उत्साहित दिखे।
इस मौके पर उन्होंने नेहरू प्लेनेटेरियम म्यूजियम में देश के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की जीवनी के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के कमरे का भी दौरा किया जहां पर वह अपना अधिकांश समय बिताते थे, जिस कमरे में नेहरू की मृत्यु हुई थी उस कमरे के बारे में भी विद्यार्थियों ने जानकारी प्राप्त की। साथ ही बच्चों ने जाना कि उनकी मृत्यु किस प्रकार हुई।
दूसरी और उन्होंने नेशनल रेलवे म्यूजियम का दौरा करते हुए वहां पर उपस्थित प्राचीन काल की सभी ट्रेनों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली। इस दौरान सभी छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित और खुश थे।
सभी विद्यार्थियों ने चिल्ड्रंस पार्क में जमकर मस्ती की।
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर पी.के गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण करने से विद्यार्थी अपने संस्कृति और सभ्यता से रूबरू होते हैं और उससे जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण समय-समय पर स्कूल और कॉलेजों द्वारा कराते रहना चाहिए। इसके माध्यम से ही बच्चे अपने देश की संस्कृति से जुड़ाव महसूस करते हैं और उसके बारे में जानने के लिए उत्साहित रहते हैं।
पी.के गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक टूर विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर को भी बढ़ाते हैं।
