
PNN/Faridabad: एटेंटिव मीडिया की तरफ से ‘‘डांसिंग स्टार’’ टीवी शो का ऑडिशन होमर्टन ग्रामर स्कूल सेक्टर-21ए, फरीदाबाद में 5 जनवरी शनिवार को किया जाएगा। यह जानकारी कोर्डिनेटर संजीव कुशवाहा ने मीडिया से साझा की. संजीव कुशवाहा ने बताया कि फरीदाबाद के अलावा 20 विभिन्न शहरों में भी ऑडिशन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन निर्माता आरके सिंह, डायरेक्टर संजय काकरान व कोर्डिनेटर संजीव कुशवाहा की निगरानी में आयोजित किया जाएगा। और इस ऑडिशन का प्रसारण सूर्या चैनल पर किया जाएगा।
उन्होंने ने कहा कि ऑडिशन के फाइनल में जज के रूप में नृत्य की रानी सरोज खान, तुषार कालिया, एक्टर पूजा सिंह आदि शिरकत करेंगे। इस प्रतियोगिता के पांच राउंड होंगे पहला ऑडिशन 2 मेगा, 3 गेला, 4 सेमी फाइनल, 5 फाइनल विजेता को विजयी ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
संजीव कुशवाहा ने कहा कि उभरते हुए नए कलाकारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।
