
नव्यम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने ड्राइंग कर बनाया क्रिसमस ट्री और संता क्लॉज
PNN/Faridabad: नव्यम इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस पर्व पर बच्चों ने अपने हाथों से क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज आदि बनाकर ना सिर्फ पर्व के बारे में जाना बल्कि खूब मौज मस्ती भी किया. क्रिसमस-डे को समर्पित स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे सांता क्लाज बनकर स्कूल पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान सांता क्लाज के रुप में सजे बच्चो ने अपने साथियों व शिक्षकों में टाफी, चाकलेट, कैंडीज बांटी और एक दूसरे को प्रभु ईसु मसीह के जन्मदिन की बधाइयां दीं.

इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर शेर सिंह ने क्रिसमस-डे की बधाई देते हुए कहा कि क्रिसमस का पर्व इसाई समुदाय का एक बहुत बड़ा पर्व है। पर्व प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को प्रभु ईसा मसीह के जन्म के शुभ तिथि पर मनाया जाता है। यह पर्व हम में पवित्रता एवं खुशहाली का संदेश लाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशी-खुशी से पर्व मनाना चाहिए.
वही प्रिंसिपल करमजीत सिंह ने भी बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और बच्चों को बुराई से दूर रहने व अछाई को अपनाने को कहा. उन्होंने आने वाले नव वर्ष में सभी बच्चों के जीवन में खुशियाँ, ज्ञान व सफलता प्राप्त हो ऐसी ईश्वर से कामना करते हुए बच्चों को बताया कि 25 दिसंबर को जीजस क्राइस्ट का जन्म हुआ। वे एक महान व्यक्ति थे। ईशु ने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी और भाई चारे से रहने का संदेश दिया। इस दिन गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना का आयोजन होता हैं। बच्चों ने इस अवसर पर खूब मस्ती की.
