
PNN India: हरियाणा प्रदेश आईएमए इलेक्शन कमीशन द्वारा प्रकाशित लिस्ट में डॉक्टर पुनीता हसीजा को 2022 के लिए हरियाणा प्रदेश IMA की प्रधान के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके अलावा डॉ सुरेश अरोड़ा 2021 के लिए सेंट्रल रिप्रेजेंटेटिव चुने गए हैं।
डॉ सुरेश अरोड़ा, मीडिया प्रभारी आईएमए -फरीदाबाद ने बताया कि हरियाणा प्रदेश आईएमए के चुनाव के 2021 के लिए फरीदाबाद से अन्य पदाधिकारी इस प्रकार है -डॉ अजय कपूर ज्वाइंट सेक्रेट्री, डॉ कामना बक्शी असिस्टेंट सेक्रेटरी, डॉ राकेश कपूर प्रोपेगेंडा सेक्रेट्री, डॉ अश्वनी वधावन अल्टरनेट सेंट्रल रिप्रेजेंटेटिव, डॉ नरेंद्र घई काउंसिल मेंबर आईएमए एएमएस।
इस मौके पर सभी आईएमए मेंबर्स ने डॉ हसीजा को बहुत-बहुत बधाई दी। डॉ राजन शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ करण पुनिया प्रदेश अध्यक्ष 2021 व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभाकर शर्मा ने भी उनको बधाई दी है।
यह भी पढ़ें-
DC ने 2 नवंबर से स्कूल खोलने के साथ जारी की यह गाइडलाइन
