Post

विश्व एड्स दिवस पर बी.के अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

PNN/ Faridabad: विश्व एड्स दिवस पर जिला अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वीना सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने अपने सहयोगियों के साथ कैंडल मार्च निकालकर और गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम का आगाज किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डॉ.वीना ने कहा कि एड्स से सिर्फ जागरूक होकर ही बचा जा सकता है। जागरूकता लाएं और बीमारी बचें। डॉ सिंह ने कहा कि एड्स फैलने के कारण व बचाव की जानकारी सभी को होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य लोगों में भी इस जानकारी का आदान-प्रदान करना चाहिए, ताकि जानकारी के साथ एड्स को हराया जा सके। रैली का उद्देश्य हर वर्ग के लोगों को एड्स की बीमारी, इसके दुष्परिणाम और निवारण के लिए लोगों को जागरूक करना था।

इस दौरान उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला भगत ने बताया कि बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। सुभाष गहलोत को सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के रूप में सम्मानित किया। अशोक को सर्वश्रेष्ठ टीबी विजिटर का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। इसके चलते साल दर साल जांच कराने वाले लोगों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा हो रहा है।

इस अवसर पर पहल फांउडेशन की ओर से नुक्कड़ नाटक भी किया गया। इसमें लोगों एचआइवी फैलने, बचाव के बारे में बताया गया।

इस मौके पर, डॉ सुवीर सक्सेना, डॉ कल्पना, डॉ विनोद, डॉ वजीता, डॉ मोनीकर, डॉ राजेश, डॉ सेवानंद, डॉ संजीव फोगाट, डॉ राजेंदर कुमार पांडेय और डॉ एस. कर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique