Post

फरीदाबाद में एक और महिला डॉ. की कोरोना से मौत

PNN/ Faridabad: जिले की डॉक्टर्स फ्रेटरनिटी एवं आईएमए (IMA) को पिछले 1 सप्ताह में दूसरा बड़ा झटका लगा है। अब डॉ. अर्चना भाटिया के बाद दूसरे कोरोना योद्धा डॉक्टर संतोष ग्रोवर को खो दिया। खास बात यह है कि फरीदाबाद में 4 डॉक्टर्स की मृत्यु हुई है और सभी महिलाएं हैं।

फरीदाबाद के डॉक्टर्स को एक और कोरोना योद्धा के रूप में डॉक्टर संतोष ग्रोवर की कमी हमेशा खलेगी। डॉ. संतोष ग्रोवर एनआईटी-3 में अपने परिवार के साथ अशोक नर्सिंग होम में प्रैक्टिस करती थीं।
उनका सभी मरीजों के साथ बहुत प्यार भरा संबंध था। दुर्भाग्यवश उन्हें इसी दौरान मरीजों का इलाज करते हुए कोरोना हो गया। वह कोरोना से जंग लड़ते हुए कल सुबह 21 नवंबर को स्वर्ग सिधार गईं।

यहां यह बताना भी जरूरी है कि भारत में अब तक 650 से ज्यादा डॉक्टर्स कोरोना  का इलाज करते हुए इसके संक्रमण में आ चुके हैं और अपनी जान गवा चुके हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा, राष्ट्रीय सेक्रेटरी डॉ. अशोकन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर शर्मा, प्रदेश सेक्रेटरी डॉ. विवेक मल्होत्रा ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।

फरीदाबाद के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश अरोड़ा और आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर पुनीता हसीजा ने बताया कि फरीदाबाद में अब तक 4 डॉक्टर्स कोरोना के विरुद्ध अपनी जान गवां चुके हैं।
इससे पहले डॉ. अर्चना भाटिया, डॉ. रेनू गंभीर व डॉ. आभा सभरवाल भी अपनी जान गवा चुकी हैं।
मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुरेश अरोड़ा और आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर पुनीता हसीजा ने बाकी सभी डॉक्टर्स को भी अपील की कि वे मरीजों का इलाज करते हुए और भी ज्यादा सावधानी बरतें और अपनी जान का भी ध्यान रखें और मरीजों का भी ख्याल रखें।

यह भी पढ़ें-

मेट्रो हॉस्पिटल को डॉ. पुरूषोत्तम ने किया टेकओवर, मिलेगी अब यह सुविधाएं

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique