Post

फरीदाबाद में रहने वाली विदेशी महिला के साथ बलात्कार

PNN/Faridabad: फरीदाबाद में रहने वाली विदेशी महिला के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोपी एवं अपनी सहेली के खिलाफ मामले की शिकायत गुरूग्राम के महिला थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित महिला के बयान पर गुरुग्राम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामला फरीदाबाद थाने में ट्रांसफर कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि केन्या की रहने वाली महिला के साथ एक नाइजीरियन युवक ने बलात्कार किया। इसमें पीड़िता की सहेली ने भी आरोपी का साथ दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपने दिए बयान में कहा है कि रेप के बाद आरोपी युवक और उसकी सहेली ऐंट्स ने किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता केन्या की रहने वाली है वह नवंबर को ही भारत आई थी। एयरपोर्ट पर ही उसे ऐंट्स मिली थी वह भी केन्या की ही रहने वाली है जो कि फरीदाबाद रहती है। वह ऐंट्स के घर ही रहने लगी थी। 3 दिन पहले ऐंट्स के घर आए एक नाइजीरियन युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि इस घिनौनी वारदात में उसकी सहेली ऐंट्स ने भी आरोपी का साथ दिया था साथी किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने गुरुवार को गुडगांव महिला थाने में शिकायत दी। मामला दर्ज कर गुडगांव पुलिस ने उसे फरीदाबाद ट्रांसफर
कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique