Post

उत्तम नगर में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

PNN/ Faridabad: उत्तम नगर, डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद में 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलने वाला श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आरंभ हुआ। सुबह आठ बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर एकत्रित हुए जिसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैण्ड बाजे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे, युवती व महिलाओं ने हिस्सा लिया।


कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण की हुई कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगो ने पूरी आस्था और गुरूदेव के जयकारे के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। राधे-राधे के उद्घोष से माहौल भक्ति के रस में डूब गया।कलश यात्रा पुनः आयोजन स्थल पर पंहुचा।
इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहितों द्वारा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। आचार्य पंडित चंद्रप्रकाश शास्त्री (वृंदावन धाम) ने विधिविधान पूर्वक पूजन संपन्न कराया।

पंडित चंद्रप्रकाश शास्त्री ने कहा कि भगवान की लीला अपरंपार है। वे अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं के धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। श्रीमदभागवत कथा के महत्व को समझाते हुए कहा कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है आवश्यकता है निर्मल मन ओर स्थिर चित्त के साथ कथा श्रवण करने की। भागवत श्रवण से मनुष्य को परमानन्द की प्राप्ति होती है। भागवत श्रवण प्रेतयोनी से मुक्ति मिलती है। चित्त की स्थिरता के साथ ही श्रीमदभागवत कथा सुननी चाहिए।
वही क्षेत्र के समाजसेवी एवं अध्यक्ष नगला मंडल भाजपा किसान मोर्चा, मेहरचंद हरसाना ने कहा कि जहां भगवान के नाम नियमित रूप से लिया जाता है। वहां सुख, समृद्धि व शांति बनी रहती है। हरसाना ने कहा कि आज हम लोग जीवन की सुख समृद्धि पाने के लिए सब कुछ कर गुजरते हैं लेकिन परमात्मा को पाने के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कहा कि अगर जीवन को कर्मशील बनाना है तो श्रीमदभागवत कथा का श्रवण करें। यह जीवन जीने की कला सीखाती है।

इस मौके पर, पूरन पंडित, सतीश त्यागी, श्याम पंडित, रामबीर पंडित और सुरेश पंडित सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique