PNN/ Faridabad: तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा में शपथ ली। उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए विधायक डॉक्टर रघुबीर सिंह कादियान ने शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी 90 विधायकों को शपथ दिलवाई गई। इस के साथ ही हरियाणा विधानसभा के 14वें सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई।
सोमवार को हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सबसे बुजुर्ग विधायक रघुबीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलवाई। इसके बाद रघुबीर सिंह कादियान ने सभी विधायकों को शपथ दिलवाई और शपथ ग्रहण के बाद हरियाणा विधानसभा के स्पीकर का चुनाव हुआ जिसमें दूसरी बार पंचकूला से विधायक चुनकर आए ज्ञानचंद गुप्ता को हरियाणा विधानसभा का स्पीकर चुना गया। 71 वर्षीय ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा के सबसे बुजुर्ग विधायक हैं। इस के साथ ही हरियाणा विधानसभा के 14वें सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई। प्रोटेम स्पीकर बनाए गए रघुबीर कादियान ने सभी 90 विधायकों को शपथ दिलवाई।