Post

कांग्रेसी नेता अनीशपाल बने जिला ट्रेनिंग कोर्डिनेटर

PNN/ Faridabad: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने मंगवलार को हरियाणा के सभी 24 जिलों में समन्वयक के तौर पर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण जिमेदारी सौंपी हैं। इसके तहत वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण ट्रिब्यूनल के पूर्व सदस्य एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनीशपाल को फरीदाबाद जिले में कांग्रेस ट्रेनिंग कोर्डिनेटर (प्रशिक्षक समन्वयक) के तौर पर नियुक्त किया गया है। कांग्रेसी नेता अनीशपाल पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने का दायित्व होगा। और संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए लोकसभा चुनाव का पूरा कार्यभार संभालेंगे।
अशोक तंवर के आदेश पर जिला समन्वयक ट्रेनिंग प्रोग्राम के प्रदेश प्रभारी दलबीर भारती ने यह सूची जारी की है। सभी समन्वयक को जारी पत्र में कहा गया है कि वह इस पद को ग्रहण करने के साथ ही अपने जिलों में कांग्रेस संगठन में समन्वय, जिला, ब्लाक एवं विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षण देने के कार्य में जुट जाएं। इसके साथा साथ इस प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को बताया जाए कि कैसे स्थानीय मुद्दों को एकत्रित करके लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार किया जाए।

जिले में नवनियुक्त समन्वयक अनीशपाल ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी दलबीर भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष बीआर ओझा, जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल सहित जिले के सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। अनीशपाल ने कहा कि संगठन ने जिस उम्मीद से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा व मेहनत से निभाएंगे। उनका उद्देश्य जिला फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उमीदवार को विजयी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने से ही कार्यकर्ता व नेता मजबूत होता है। इसलिए सभी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के 2019 में कांग्रेस को पुन: सत्ता में लाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत करनी होगी, तभी कांग्रेस को फिर से केंद्र व प्रदेश की सत्ता पर काबिज करने में सफल होंगे।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique