Post

लूटपाट के इरादे से आए व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला

PNN/Faridabad: लूटपाट के उद्देश्य से घर में घुसे एक लुटेरे ने वृद्व महिला को पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। वृद्व महिला को इतनी निर्मतता के साथ पीटा गया है कि उनके सिर पर करीब 35 टांके एवं शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना सैनिक कॉलोनी सैक्टर-49 फरीदाबाद के गेट नंबर 1 की है।

जानकारी के अनुसार सैनिक कॉलोनी के गेट नंबर 1 के पास स्थित मकान नंबर 1197 में हसीजा परिवार रहता है। जिनका टैंट का व्यवसाय है। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे जब मकान के सभी लोग अपने काम धंधों पर थे, तभी एक व्यक्ति अपने चेहरे पर हेलमेट पहनकर उक्त घर में घुसा। घटना के वक्त घर में वृद्व महिला सुषमा हसीजा थी। जिन्हें शरीर के एक हिस्से पर पैरालेसिस है। वह घर के आंगन में धूप में बैठी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उसी समय एक व्यक्ति उनके घर में घुसा, जिसने अपने चेहरे पर हेलमेट पहना था। बताया जाता है कि उक्त अपराधी किस्म के व्यक्ति ने घर में संभवतय: लूटपाट का प्रयास किया, पंरतु शोर मचाने की वजह से उसने बुजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया।

वृद्व महिला सुषमा हसीजा को इतनी निर्मतता से पीटा गया है कि उनके सिर पर 35 टांके एवं शरीर पर चोट के कई निशान हैं। उन्हें गंभीर अवस्था में एशियन अस्पताला में भर्ती करवाया गया है, जहां वह आईसीयू में हैं।

हालांकि यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि हमलावर कितने लोग थे और घटना को अंजाम देने का उनका क्या उद्देश्य था। पुलिस को शिकायत दे दी गई है। फिलहाल मामला जांच पर आधारित है, पुलिस द्वारा जांच के बाद ही इस मामले की हकीकत सामने आएगी।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique