Post

नगरपालिका कर्मचारी संघ 8 व 9 जनवरी को करेगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल

PNN/ Faridabad: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य स्तरीय आन्दोलन के तहत आज लगातार दूसरे दिन भी निगम कर्मचारियों ने सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ नगर निगम मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की एवं कर्मचारी सभा का आयोजन किया। कर्मचारियों को सम्बोधित करते नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने 8 व 9 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में प्रदेश के पालिका, परिषद और निगमों के 32 हजार कर्मचारियों के शामिल होने का दावा किया। इससे पहले यह कर्मचारी 3 व 4 जनवरी को सरकार की हठधर्मिता व वायदा खिलाफी के खिलाफ व 24 मई, 20 जून तथा 4 अक्टूबर के समझौतों को लागू करवाने के लिए प्रदेश के सभी 87 शहरों के मुख्य बाजारों में उल्टी झाडू कर प्रदर्शन करेगें।
आज के इस प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की तथा मंच का संचालन वरिष्ठ कर्मचारी नेता सोमपाल झिझोटिया ने किया। इस विरोध सभा में विशेष रूप से नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य सचिव सुनील चिण्डालिया भी उपस्थित थे।
सभा के बाद कर्मचारियों ने स्थानीय मांगों आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन, डीए का एरियर, एलटीसी, सेवानिवृत कर्मचारियों का भुगतान करने व कई अन्य मांगों को लेकर लेखा-शाखा विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी भी की।
प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि निगम में आऊटसोर्स ठेकाप्रथा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम प्रशासन को कर्मचारियों की आवश्यकता है तो रिक्त पदों पर नियमानुसार भर्ती करें। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6,7 व 8 का वर्क आऊटसोर्स करने का संघ पुरजोर विरोध करेगा।
आज की सभा को अन्य के अलावा कर्मी नेता गुरचरण खाण्डिया, नानकचंद खैरालिया, वेद भड़ाना, सुभाष फेंटमार, जयराज नागर, श्रीनंद ढकोलिया, रघुबीर चौटाला, प्रेमपाल, राजबीर, बल्लू, जितेन्द्र छाबड़ा, महिला नेता माया, सुनीता, बीना, शकुन्तला आदि ने भी सम्बोधित किया।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique