Haryana,
Latest,
Politics,
पार्षद मुनेश-रवि भड़ाना ने केक काटकर क्षेत्रवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं
PNN/ Faridabad: वार्ड-25 पार्षद मुनेश-रवि भड़ाना ने 25 दिसंबर को पंचशील कॉलोनी पार्ट-II, गली न.3 चर्च में आयोजित किये गए क्रिसमस पर्व में शिरकत किया। चर्च में उपस्थित जनों ने पार्षद मुनेश-रवि भड़ाना का फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान रवि भड़ाना ने केक काटकर सभी लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रवि भड़ाना ने धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने ने कहा कि “हम लोग मनुष्य हैं। हमें जाती पाती धर्म आदि में बंटने के बजाय एक होकर आगे बढ़ना होगा। हमारा सबसे बड़ा परिचय यह है कि हम मनुष्य हैं, इसीलिए हम मंदिर जाते हैं और चर्च में भी जाते हैं।