PNN/ Faridabad: विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए सभी अपने अपने स्तर पर लोगों में लगातार मेहनत कर रहे हैं. इसी कड़ी में एनआईटी-86 विधानसभा के धौज गांव से भाजपा नेता मो. जावेद अली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ धौज फरीदाबाद ने भी आज धौज में घर घर जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों और मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश में किए गए विकास कार्य के बारे में लोगों को बताया और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की.
जावेद अली ने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर क्षेत्र में भिन्न-भिन्न पार्टियों के नेता अपने लुभावने स्कीम जनता को बताकर वोट हथियाने की जुगत करेंगे लेकिन जिस तरह आप सभी लोकसभा चुनाव में एक तरफा बहुमत देकर देश और दुनिया में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनने का सौगात दिया है उसी तरह इस बार के चुनाव में भी भाजपा को 75 नहीं बल्कि 85 प्लस सीट हासिल करने में अपना योगदान दें ताकि केंद्र में मोदी और प्रदेश में मनोहर की जोड़ी एक साथ मिलकर देश और प्रदेश में विकास की नदियां बहा दें.
इस दौरान कुछ लोगों ने क्षेत्र के सरपंच और प्रशासनिक विभागों द्वारा लोगों के कार्यों को अनदेखी करने की शिकायत की जिसपर जावेद अली ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को वह पार्टी के आला पदाधिकारियों के संज्ञान में लाकर उनकी समस्याओं का शीघ्र निवारण कराएंगे और जो लोग पार्टी की छवि खराब करने पर तुले हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.