
PNN/ Faridabad: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर, 15 जनपद नई दिल्ली में आयोजित शोकसभा में जहां देश भर से राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां उपस्थित हुई, वही इस दौरान फरीदाबाद से एनआईटी 86 विधानसभा के विस्तारक रमन कुमार आनंद, मो. जावेद अली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ व जिला उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा फरीदाबाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता, राष्ट्रीय प्रभारी, किसान मोर्चा, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी फरीदाबाद, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुमार नागर भी शोकसभा में उपस्थित होकर सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया।

इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए जावेद अली ने कहा कि सुषमा स्वराज भाजपा की प्रखर वक्ता थीं। केंद्र सरकार में विदेश मंत्री और सूचना मंत्री के रूप में देश की सेवा कीं। सामाजिक समरसता हेतु अनेकों सामाजिक कार्य किए। 20 हजार भारतीयों को विदेश से छुड़वा कर एक इतिहास रचा। संपूर्ण विश्व में भारत का परचम लहराया। उनके निधन से भाजपा ने नारीशक्ति स्वरूपा सरस्वती को खो दिया है।

जावेद अली ने यह भी कहा कि महिला नेत्री सुषमा स्वराज के निधन से भाजपा को गहरा आघात लगा है। सुषमा के जाने से जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए काफी काम किया। विदेश मंत्री रहते हुए उनका कार्य सराहनीय था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें विदेश मंत्री बनाया था। भारत वर्ष उनके व्यवहार, कार्यशैली व व्यक्तित्व का कायल था।
