Post

हरियाणा में कांग्रेस भी दिखाएगी दमखम, स्टार प्रचारक के रूप में सोनिया, मनमोहन, राहुल, प्रियंका सहित पहुंच रहे हैं ये दिग्गज नेता

PNN/ Faridabad: कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष पद की बागडोर अजय कुमार लल्लू को सौंपने के बाद पूर्व अध्यक्ष राजबब्बर, सलमान खुर्शीद और प्रमोद तिवारी को हरियाणा भेजा दिया है। कांग्रेस के ये दिग्गज नेता अब वहां की विधानसभा क्षेत्रों में होने वाली रैलियों और सभाओं में चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर प्रदेश के आठ नेताओं को शामिल किया है। प्रदेश से ऐसे कांग्रेस नेताओं को शामिल किया गया है, जो काफी समय से पार्टी में सक्रिय हैं, इनमें कानपुर के पूर्व सांसद राजाराम पाल भी हैं।

21 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा राज्य से विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए नेताओं की सूची बीती दो अक्टूबर को जारी कर चुकी है। कांग्रेस की 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की टीम में सोनिया, मनमोहन, राहुल प्रियंका का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी कांग्रेस नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए जिम्मेदारी दी गई है। इसमें उत्तर प्रदेश से भी आठ नेताओं के नाम हैं। इनमें एक नाम कानपुर नगर से अकबरपुर के पूर्व सांसद राजाराम पाल का भी। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राजाराम पाल कानपुर के इकलौते नेता हैं जिन्हें कांग्रेस सूबे से बाहर स्टार प्रचारक के तौर पर भेजेगी। इनके अलावा सूची में उत्तर प्रदेश से सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, राजबब्बर, पीएल पुनिया, हरेंद्र मलिक व प्रदीप जैन आदित्य को भी स्थान दिया गया है। कांग्रेस के सचिव रहे राजाराम पाल हिमाचल प्रदेश के प्रभारी रहे हैं और पूर्व में भी पार्टी ने मध्य प्रदेश एवं राजस्थान चुनाव में उन्हें स्टार प्रचारक बनाकर भेजा था।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique