Post

MDPS के बच्चों ने खेला फूलों की होली

PNN/ Faridabad: खेड़ी एन्क्लेव पार्ट-I स्थित मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। सभी स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे गुब्बारों एवं पिचकारियों से होली का त्यौहार मनाया।

स्कूल के डायरेक्टर कमल गेरा ने बताया होली बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला भारतीय त्यौहार है। यह अत्यंत प्राचीन पर्व है और साल के फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग आपस में रंगो से खेलते है। होली रंगों का त्योहार है जिसे हर साल फाल्गुन महीने में (मार्च) हिन्दू धर्म के लोग बड़ी धूमधाम से मनाते है। उत्साह से भरा ये त्योहार हमारे लिये एक दूसरे के प्रति स्नेह और निकटता लाती है। लेकिन होली का त्योहार अब रसायनिक रंगों का त्योहार बन गया है। यह रंग चमड़ी व आंखों के लिए बहुत घातक साबित होते हैं। कई बार इन रंगों से लोगों की आंखों की रोशनी भी चली जाती है। इसलिए फूलों की होली खेलकर समाज को आपसी प्यार और खुशबू बांटने का संदेश दिया गया।

कमल गेरा ने कहा कि कोरोना वायरस जो चीन से पूरे संसार भर में फैल रह है, उससे बचने के लिए हम सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। 

इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चों, अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं आदि ने सहयोग किया।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique