Post

हरियाणा के पूर्व मंत्री चौधरी खुर्शीद अहमद का निधन, नूंह में होगा अंतिम संस्कार

PNN/ Faridabad: हरियाणा के पूर्व मंत्री चौधरी खुर्शीद अहमद का 84 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया।
खुर्शीद अहमद एशियन अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती थे। मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद को नूंह में ही आज सुपुर्द-ए-खाक (अंतिम संस्कार)  किया जाएगा। 

चौधरी खुर्शीद अहमद मेवात के बड़े नेताओं में से एक थे. अहमद पांच बार हरियाणा विधानसभा के लिए चुने गए और राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में काम किया।

चौधरी खुर्शीद अहमद के पुत्र आफताब अहमद भी 2009 में बनी भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में परिवहन मंत्री बने थे और वर्तमान में नूंह से विधायक हैं, साथ ही हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उप नेता हैं। पूर्व मंत्री चौधरी खुर्शीद अहमद के निधन से नूंह के विधायक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

चौधरी खुर्शीद अहमद का जन्म 20 जून 1934 में हुआ। वह भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक प्रैक्टिसिंग वकील थे और एक राजनेता भी थे। जिन्होंने फरीदाबाद, हरियाणा से संसद सदस्य के रूप में कार्य किया है। वह पंजाब और हरियाणा विधानसभा के लिए पांच बार विधायक रह चुके हैं। खुर्शीद अहमद ने 1961 में फिरदौस बेगम से शादी की। उनके तीन बेटे और 1 बेटी हैं। आफताब अहमद, महताब अहमद, अंजुम अहमद और रुखसाना।

पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique