Post

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा फरीदाबाद की बैठक पादरी लाजर रन्जीत सेन की अध्यक्षता में सम्पन्न

PNN/Faridabad: भाजपा जिला कार्यालय फरीदाबाद पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा फरीदाबाद की बैठक आज समाप्त हो गई। बैठक में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार करने व अल्पसंख्यक समुदाय के अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए माननीय जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया।
वहीं दूसरी ओर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष पादरी लाजर रन्जीत सेन ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि जनमानस ने भाजपा की केन्द्र तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों, अनवरत अभूतपूर्व विकास कार्यों को जारी रखने के लिए हरियाणा तथा केन्द्र में फिर से कमल खिलाने का फैसला कर लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए परिश्रम करें ।

बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामन्त्री मौहम्मद जावेद देशवाल, जिला उपाध्यक्ष जावेद अली खान, जिला उपाध्यक्ष परवेज अहमद, जिला सचिव उस्मान खान, बल्लभगढ़ मंडल अध्यक्ष अनिल पाथरे, नंगला मंडल अध्यक्ष लाला खान, खेडी मंडल अध्यक्ष मौहम्मद मुस्ताक कादरी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique