Post

म्यूजियम में लगी आग लोगों में मचा हड़कंप

PNN/Faridabqd: कोलकाता  में  स्थित मशहूर बिरला तारामंडल के म्यूजियम में शुक्रवार की दोपहर को अचानक लगी आग को देख हड़कंप मच गया। घटना 12:10 बजे के करीब की है। उस समय तारामंडल में बड़ी संख्या में दर्शक और बच्चे उपस्थित थे। 

फायर अलार्म बजते ही सुरक्षा अधिकारी सतर्क हो गए। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इससे पहले पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी गई थी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हाथ होने की कोई जानकारी नहीं है।


बता दे, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, म्यूजियम से पहले धुआं निकलते देखा गया। उसके बाद आग की लपटें निकलने लगीं। सुरक्षा में तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) के जवानों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने में पूरी मदद की। उसके बाद तारामंडल के गेट को बाहर से बंद कर दिया गया, ताकि कोई भी अंदर प्रवेश न कर सके।

कोलकाता के महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों में तारामंडल शुमार है। यहां रोज हजारों की संख्या में दर्शक आते हैं। शुक्रवार को भी दोपहर के समय यहां बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे, लेकिन गनीमत है कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जांच अग्निशमन और पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique