Post

भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले ने दिया पार्टी से इस्तीफा

PNN/Faridabad: भारतीय जनता पार्टी की सांसद सावित्री बाई फूले ने आज लखनऊ में आयोजित एक प्रेस वार्ता  के दौरान पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान सावित्रीबाई फूले ने भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाये संविधान को खत्म करने की  साजिश कर रही है। जिस कारण वह आज के बाद कभी भी बीजेपी पार्टी को ना अपना समर्थन देंगी ना कभी इसमें दोबारा लौटकर आएंगी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह भारी मन से यह निर्णय ले रही हैं। उन्होंने कई मौकों पर महसूस किया है कि भाजपा में दलितों और पिछड़ों का कोई सम्मान नहीं है। सावित्री ने कहा कि भाजपा सिर्फ समाज को दो हिस्सों में बांटने का कार्य कर रही है जिससे समाज बिखरता जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की बहराइच लोकसभा से सांसद सावित्रीबाई फूले कई दिनों से नेतृत्व से नाराज चल रही थी। इस दौरान उन्होंने पार्टी के विरोध में कई बार बयान भी दिया। वह 2014 में भाजपा सरकार की ओर से सांसद चुनी गई थी और दो साल बाद ही भाजपा सरकार और उनके बीच मनमुटाव बढ़ गया जिस कारण उन्होंने इस्तीफा लेने का निर्णय लिया।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique