Post

क्रिसमस की तैयारियां शुरू, घर-घर सुनाई दे रहे कैरोल गीत

PNN/Faridabad: मध्य प्रदेश में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की तैयारियां अभी से ही धूमधाम के साथ शुरू कर दी गई हैं। बता दें कि ईसाई धर्म में 25 दिसंबर को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन को प्रभु यीशु के जन्म उत्सव के रूप में बड़ी खुशी के साथ मनाते हैं। जिसकी तैयारियां अभी से देखने को मिल रही हैं।

ईसाई धर्मावलम्बियों के घरों में अभी से कैरोल गीत सुनाई देने लगे हैं। इन दिनों सभी समाजजन घरों में सजाने के कार्य में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। चर्च परिसरों को आकर्षक बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। बाजार में भी सजावटी समानों की दुकानें सजी हुई हैं। खीस्त जयंती का संदेश भी शहरों से लेकर गांव-गांव तक में दिया जा रहा है।

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी शहरों से लेकर गांवों तक में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। समाज के सदस्यों द्वारा सामाजिक-जनों के घर-घर जाकर कैरोल गीत गाए जा रहे हैं।ढोल नगाड़ों के साथ क्रिसमस की खुशियां मनाई जा रही हैं। यह सिलसिला करीब 15 दिनों से चला रहा है, लेकिन आगामी 24 दिसम्बर की रात चर्च परिसरों में धार्मिक कार्यक्रमों के बाद प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

सभी जगह क्रिसमस को लेकर तैयारियां की जा रही है। बाजार में साज-सज्जा के सामानों की दुकानें सजी हुई हैं। केरोल गीत के साथ ही जगह-जगह खीस्त राजा का संदेश भी समाजजन को दिया जा रहा है। क्रिसमस को लेकर समाजजनों में उत्साह बना हुआ है।

क्रिसमस के अवसर पर 24 दिसम्बर की शाम को प्रदेश के सभी चर्च में प्रार्थनाएं, गीत, मिस्सा पूजन आदि होंगे। इसके बाद रात को 12 बजे प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद सभी मिलकर क्रिसमस पर्व की खुशियां मनाएंगे। 25 दिसम्बर को सुबह चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं एवं सभाएं होंगी|

उसके बाद दिनभर एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। करीब 15 दिनों से समाजजनों के घर-घर जाकर कैरोल गीत गाए जा रहे हैं और प्रभु यीशु का संदेश सभी तक पहुंचाया जा रहा है। 

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique