Site icon PNN

मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर आधुनिक गोवा के निर्माता थे: संतोष यादव

PNN/ Faridabad: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है. आज केंद्रीय भाजपा कार्यालय में आयोजित भारत के पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के स्वर्गीय मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की श्रधांजलि सभा में उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय इंचार्ज आईटी सेल, सोशल मीडिया ओबीसी मोर्चा व सदस्य केंद्रीय प्रबंधन समिति ओबीसी मोर्चा व प्रवासी नेता संतोष यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मनोहर पर्रिकर आधुनिक गोवा के निर्माता थे. देश के रक्षा मंत्री रहने के दौरान उनके द्वारा रक्षा क्षेत्र में उठाए गए कदमों से सुरक्षा संसाधनों में बड़े पैमाने पर वृद्धि हुई है. राष्ट्र की सुरक्षा क्षमताओं में वृद्धि हुई है।

संतोष यादव ने कहा कि मनोहर पर्रिकर अदितीय नेता थे जिन्होंने अपनी राजनीतिक कार्यकाल को बड़े ही सादगी के साथ व्यतीत किया जो एक उदाहरण है. आने वाली पीढ़ियां रक्षा क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को लंबे समय तक याद करेगी। उन्होंने कहा कि आखिरी समय पर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला।

इस मौके पर संतोष यादव के साथ माजसेवी साथी योगेश कोली, मनोज कोली,आचार्य मनोज पाण्डेय सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Sharing Is Caring
Exit mobile version