Post

फिर खिला कमल, हरियाणा के नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिला बड़ी जीत

PNN/ Faridabad: तीन राज्यों में करारी शिकस्त के बाद बीजेपी यह खबर किसी संजीवनी से कम नहीं है। हार के बाद विपक्ष को लगने लगा था कि उसे आसानी से हराया जा सकता है, लेकिन हरियाणा में पांच नगर निगमों और दो नगरपालिकाओं के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। यहां सभी 5 नगर निगमों में कमल खिला है। पांचों नगर निगम हिसार, करनाल, पानीपत, यमुनानगर और रोहतक में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जीते। पानीपत से मेयर प्रत्याशी अवनीत कौर, रोहतक में मनमोहन गोयल, हिसार में गौतम सरदाना 27938 वोटों से, यमुनानगर में मदन चौहान और करनाल में रेणु बाला गुप्ता ने 9348 वोटो से फतह हासिल की है।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस बार नगर निगम चुनाव में 16 दिसंबर को करीब 70 फीसदी मतदान हुआ था। इस चुनाव में 734 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इसमें करीब 14 लाख मतदाताओं ने हिस्सा लिया। महापौर तथा नगर निगम एवं नगरपालिका सदस्यों के लिए यह मतदान 136 वार्डों में कराया गया।

बता दें कि यह चुनाव हिसार, रोहतक, यमुनानगर, पानीपत और करनाल नगर निगमों और दो नगरपालिकाओं जाखलमंडी (फतेहाबाद) और पुंडरी (कैथल) के लिए 16 दिसंबर को हुआ था।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique