Post

नियाजीपुर गांव में श्रद्धा भाव से मनाया गया छठ पर्व

PNN India: गांव नियाजीपुर, जिला बक्सर में छठ पर्व बिहार के लोगों ने धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान सूर्य से समृद्ध व स्वस्थ्य जीवन की मिन्नतें मांगी.

इस दौरान आदर्श बाल संघ छठ पूजा समिति के सदस्यों श्रद्धालुओं का जमकर सेवा भाव की. गांव के मुखिया गोवर्धन राम ने भी छठ पूजा में भाग लिया.

शनिवार को नियाजीपुर पिछला टोला में छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों में छठ पूजा को लेकर विशेष उल्लास देखने को मिला। दोपहर तक महिलाएं भजन-कीर्तन गाती दिखाई दी। इसके बाद उपवास रखने वाली महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।

समाजसेवी इंदु देवी और कविता ने संयुक्त रूप से PNN टीम को बताया कि अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए सभी महिलाएं 24 घंटे तक उपवास रहती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए सुबह तीन बजे से पूजा-अर्चना शुरू हो जाती है। उसके बाद ही महिलाएं उपवास तोड़ती है।

जबकि  मुखिया गोवर्धन राम ने बताया कि छठ पर्व, छठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है. सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है. यहा पर्व बिहारीयो का सबसे बड़ा पर्व है ये उनकी संस्कृति है. छठ पर्व बिहार मे बड़े धुम धाम से मनाया जाता है. ये एक मात्र ही बिहार या पूरे भारत का ऐसा पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है और ये बिहार कि संस्कृति बन चुका हैं.

मुखिया ने आगे  कहा कि यहा पर्व बिहार कि वैदिक आर्य संस्कृति कि एक छोटी सी झलक दिखाता हैं. ये पर्व मुख्यः रुप से ॠषियो द्वारा लिखी गई ऋग्वेद मे सूर्य पूजन, उषा पूजन और आर्य परंपरा के अनुसार बिहार मे यह पर्व मनाया जाता है.

इस अवसर पर संजय डीलर, सुनील पासवान, राजनाथ राम, दीपक कुमार, पंकज पासवान, नारायण पासवान, संतु पासवान, राजू पासवान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique