Post

दिल्ली चुनाव 2020: कांग्रेस ने 54 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषित, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते… यहां से लड़ेंगे चुनाव

PNN/ Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 54 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। महज 4 घंटे पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट दिया गया। आदर्श शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं। आप से टिकट कटने पर वे नाराज चल रहे थे। वहीं आप विधायक रहीं अलकालांबा को चांदनी चौक, कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम को संगम विहार से उम्मीदवार बनाया गया है। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे दो नेताओंअरविंदर सिंह लवली को गांधीनगर और हारून यूसुफ को बल्लीमारान से मैदान में उतारा गया है।

पार्टी ने पहली सूची में 10 महिलाओं को टिकट दिया है।

इससे पहले शुक्रवार को भाजपा ने अपने 57 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी की थी। केजरीवाल की पार्टीआप सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की तरह कांग्रेस ने भी अपनी पहली लिस्ट में केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
गौरतलब है कि दिल्ली की 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा, नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। ऐसे मेंकांग्रेस बाकी के 16 और भाजपा 13 उम्मीदवार भी जल्द तय करेगी।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique