PNN/Faridabad: विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर निमार्ण कार्य जल्द शुरू करने को लेकर अयोध्या के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान की ओर रुख करते हुए आज विराट धर्मसभा का आयोजन किया है। धर्मसभा में देश के अनेकों साधु-संतों ने दिल्ली पहुंचकर हिस्सा लिया।
दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा से साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों के धर्मसभा में शामिल होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली एनसीआर की सड़कों पर कई जगह स्वंयसेवक यातायात व्यवस्था संभाले हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस धर्मसभा के कारण दिल्लीवासियों को कई जगह जाम का सामना भी करना पड़ सकता है। इस रैली में लोग सुबह आठ बजे से आने शुरू हो गए हैं।