Post

शाहीन बाग बना मददगाह, ऑक्सीजन के जरिए ऐसे हो रही कोरोना मरीजों की मदद

PNN/ Faridabad: दिल्ली में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच ऑक्सीजन कमी की लगातार खबरें आ रही हैं। लोग ऑक्सीजन सिलेंडर की तलाश में इधर से उधर भटक रहे हैं। जिसको जहां भी खबर मिल रही हैं, वहीं ऑक्सीजन की आस में पहुंच जा रहा है। कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में कई ऐसे लोग भी हैं जो लोगों की काफी मदद कर रहे हैं। जब लोगों को पता चला कि दिल्ली के शाहीन बाग में ऑक्सीजन सिलेंडर मिल रहा है तो लोग यहां पहुंच रहे हैं।

शाहीन बाग बना मददगाह

दरअसल, जब से लोगों को पता लगा है कि शाहीन बाग में ऑक्सीजन सिलेंडर मिल रहा है और यहां ऑक्सीनजन रीफिल भी हो रही है तो लोगों की भीड़ और आसपास के दुकान मालिकों के पास फोन लगातार आ रहे हैं। इस बीच शरीब हसन जो एक एनजीओ के सदस्य है, वो लोगों और दुकानदारों के बीच संपर्क साधकर उनकी मदद कर रहे हैं। वेल्डिंग शॉप में ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। इस एरिया में कई वेल्डिंग शॉप है। कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बाद इस इलाके में लोग काफी संख्या में सिलेंडर के लिए पहुंच रहे हैं।

ऑक्सीजन सिलेंडर की तलाश में पहुंच रहे शाहीन बाग

शरीब हसन के फोन की घंटी लगातार तीन दिनों से बज रही है। वजह है शाहीन बाग में ऑक्सीजन सिलेंडर के मिलने और रीफिल होने की जानकारी लोगों तक पहुंचना। हसन ऐसी जगहों और लोगों के बीच संपर्क साधकर उनकी मदद कर रहे हैं। वेल्डिंग शॉप में ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। इस एरिया में कई वेल्डिंग शॉप है। कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बाद इस इलाके में लोग काफी संख्या में सिलेंडर के लिए पहुंच रहे हैं।

कई दुकानों पर एक दिन में 100 से अधिक कॉल आ रहे है। और इन लोगों की ओर से दिन रात मेहनत करके पूरी कोशिश की जा रही है कि सिलेंडर प्रोवाइड किया जाए। हसन जो एक एनजीओ के सदस्य भी हैं, उनका कहना है कि कई लोग सिलेंडर के लिए आ रहे हैं। कई लोग रीफिल कराने भी आ रहे हैं। मंगलवार रात हम मोहन इंडस्ट्रियल एरिया में कैसे भी 200 सिलेंडर पाने में कामयाब हुए।

फ्री में रिफिल किया जा रहा ऑक्सीजन सिलेंडर

हसन ने बताया कि हम गैस को फ्री में प्राइवेट हॉस्पिटल और जिनको जरूरत है उनको दे रहे हैं। बिना पैसे लिए भी सिलेंडर रीफिल कर रहे हैं। जो पैसे दे रहे हैं उनसे 15 लीटर के सिलेंडर के लिए 130 रुपये और 30 लीटर के लिए 200 रुपये ले रहे हैं। वहीं जहां एक ओर फ्री में भी ऑक्सीजन दिया जा रहा है तो वहीं कई लोगों की ओर से जमाखोरी भी की जा रही है। इन सिलेंडरों को महंगे दाम पर भी बेचा जा रहा है।

वसीम मलिक इन्होंने बताया कि दिल्ली के अधिकांश इलाकों से लोग शाहीन बाग आ रहे हैं। न केवल आस- पास के बल्कि दूर इलाकों से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं। मलिक ने बताया कि कुछ सप्लायर छोटे से सिलेंडर के लिए 20 हजार मांग रहे हैं जो पहले आसानी से 7 हजार में मिल जाता था। पिछले लॉकडाउन में हमने लोगों सिलेंडर, मास्क और दूसरे जरूरी सामान पूरा किट 6500 रुपये में देते थे। अब ऐसा नहीं हो पा रहा है।

मां- बाप दोनों बीमार, सिलेंडर के लिए आई हूं यहां

अर्चना राव द्वारका से शाहीन बाग बुधवार पहुंची। अर्चना ने बताया कि मोती नगर से जो सिलेंडर लिया था अब गैस नहीं बची थी। आम तौर पर दो दिनों तक चलता है लेकिन 12 हजार देने के बाद भी गैस कमा भरा था। मेरे माता – पिता दोनों कोविड पॉजिटिव है। ऐसे लोगों और एनजीओ की ओर से हम जैसे लोगों की मदद की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में 6 बजे से सबकुछ बंद, गृहमंत्री ने जारी किया आदेश

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique