Post

तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि लेकिन तिरंगे के नाम पर ढोंग ना करे भाजपा: भारत अशोक अरोड़ा

PNN/ Faridabad: बड़खल विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी भारत अशोक अरोड़ा ने भाजपा विधायकों द्वारा फरीदाबाद में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में निकली जा रही तिरंगा यात्रा को लेकर कहा है कि भाजपाई तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों का ध्यान किसान आंदोलन से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।

भारत अशोक अरोड़ा के अनुसार तिरंगा प्रत्येक भारतीय का मान और सम्मान है और इसके सम्मान को किसी भी परिस्थिति में ठेस पहुंचाने के प्रयास काबिले बर्दाश्त नहीं है, परंतु यह समझ से परे है की तिरंगा यात्रा निकालकर भाजपा नेता क्या सिद्ध करना चाहते हैं? जबकि यह वही भाजपा सरकार है जो गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी अपने कार्यालयों पर पार्टी का झंडा फहराते हैं। आज ये लोग तिरंगे के नाम पर देश में उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। दीप सिद्धू द्वारा धार्मिक झंडा फहराने के मामले को भाजपा अलग रूप देने की कोशिश कर रही है और तिरंगा यात्रा निकालकर यह सिद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है, जैसे वही इसके ठेकेदार हों।
अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा सरकार नौटंकी करने के बजाए किसानों की बात सुने और इन काले कानूनों को वापिस लेकर देश में शांति और सौहार्द का माहौल कायम करे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के एक विधायक का लोगों ने भारी विरोध कर यह बता दिया है कि जनता काम चाहती हैं, और वह भाजपा के उन मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी जिसमें लोगों को धर्म के नाम पर अलग-थलग करने का प्रयास किया जा रहा है। तिरंगा देश की शान है और हम सभी पूरा सम्मान करते हैं। इसलिए भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर देश को बांटने की कोशिश ना करे।

यह भी पढ़ें- IMA ने मिक्सोपैथी के खिलाफ किया आंदोलन का एलान

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique