
PNN/ Faridabad: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 (Khelo India Youth Games) का आयोजन दिनांक 05 से 14 फरवरी 2022 तक 25 खेलों में अंडर-18 वर्ष (लडके व लडकियां) का आयोजन करवाया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए जगबीर सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी फरीदाबाद द्वारा बताया गया है कि हरियाणा राज्य की ओर से टीम ईवेन्ट में भाग लेने वाली (लडके व लडकियां) अंडर-18 वर्ष आयु वर्ग (Born on or after 01/01/2003) टीमों के खिलाडियों के चयन ट्रायल दिनांक 19.12.2021 से 20.12.2021 की बजाए दिनांक 23.12.2021 (लडकियां) व दिनांक 24.12.2021 (लडकें) हाॅकी स्टेडियम शाहाबाद (कुरूक्षेत्र) में ली जायेगी।
अतः जो भी खिलाडी ट्रायल देने का इच्छुक है वह पूर्व दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान पर रिर्पोट करना सुनिश्चित करें।
