
PNN/ Faridabad: नौरंग पंचायती गुरुद्वारा की वार्षिक बैठक चैयरमेन कैलाश नरूला की अध्यक्षता में आज सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2021-2023 के लिए अशोक अरोड़ा (अशोका आर्ट) को नौरंग पंचायत गुरुद्वारा का सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया, जबकि सुरेश भुटानी- उप प्रधान, अशोक अरोड़ा- सैक्रेटरी, उमेश गुजराल (राजू) कोषाध्यक्ष, नरेश भुटानी आडिटर, चुने गए। बैठक में सर्वसम्मति से कैलाश नरूला को पुनः चैयरमेन मनोनीत किया गया।
बैठक में सर्व महिन्द्र नरुला, जतिन नरूला, हरभजन सिंह, अनिल तनेजा, के.एल अरोड़ा तथा सुरेन्द्र गेरा विषेश रूप से उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: AC रिपेयर दो युवकों को दबंगों ने बुरी तरह पीटा, प्राइवेट पार्ट्स में डाला पेट्रोल
