Post

लाजर रंजीत सेन को जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नियुक्त पर मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी बधाई

PNN/ Faridabad: भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष पादरी लार्जर रंजीत सेन को पुनः घोषित किए जाने पर, परिवहन एवं खनन मंत्री हरियाणा सरकार, पंडित मूलचन्द शर्मा ने पादरी लाजर रंजीत सेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

PNN को दी जानकारी में पादरी लाजर रंजीत सेन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय करना होगा ताकि जनता की आवाज और उनकी जरूरतों को सरकार तक पहुंचाया जा सके. उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन पर दोबारा से जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वो पूरी ताकत लगा देगें.

लाजर रंजीत सेन ने केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक राजेश नागर, विधायक नरेन्द्र गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा और शीर्ष नेत्रत्व का आभार व्यक्त किया.

गौरतलब है, भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जिला कार्यालय फरीदाबाद में भाजपा जिला फरीदाबाद की कार्यकारिणी की घोषणा की. जिला कार्यकारिणी में मूलचंद मित्तल और आर. एन. सिंह को जिला महामंत्री, मान सिंह, अनिल नागर, बिजेंद्र नेहरा, संजीव भाटी, पंकज रामपाल को जिला उपाध्यक्ष, हरेंद्र भड़ाना, भारती भाकुनी, पुनीता झा, सुनीता बघेल, मुकेश अग्रवाल, रविंद्र त्यागी को जिला सचिव, राजन मुथरेजा को जिला कोषाध्यक्ष और विनोद गुप्ता को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है. इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद के मोर्चों के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए जो इस प्रकार हैं. भगवान सिंह को ओ.बी.सी. मोर्चा, नरेश नंबरदार को अनुसूचित मोर्चा, सुखबीर मलरेना को किसान मोर्चा, राजबाला सरदाना को महिला मोर्चा, पंकज सिंगला को युवा मोर्चा व लाजर रंजीत सेन को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

यह भी पढ़ें-

कोरोना वैक्सीन की ढुलाई के लिए दिल्ली और हैदराबाद एयरपोर्ट तैयार, यह है प्लान

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique