
नगर निगम चुनाव को लेकर BSP की समीक्षा बैठक, फरीदाबाद में जीत के लिए यह बनी रणनीति
PNN/ Faridabad: फरीदाबाद बसपा जिला कार्यालय पर आज बहुजन समाज पार्टी की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक (BSP review meeting) में सेक्टर एवं बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को मजबूती देने पर जोर दिया गया। इस दौरान मायावती को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
सर्वप्रथम अतिथियों ने संयुक्त रूप से डॉ. भीमराव आंबेडकर व कांशीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बहुजन संत गुरुओं को याद किया। इसके पश्चात वक्ताओं ने बारी-बारी से विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किए।
पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा हरियाणा में आगामी निकाय चुनाव को लेकर समीक्षा की गई और सेक्टर व बूथ स्तरीय बहुजन कार्यकर्ताओं पर मजबूती से कार्य करने पर जोर दिया गया।
पदाधिकारियों ने पार्टी के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को हर वार्ड से चुनाव जीतने का हौसला एवं टिप्स दिए।
इस दौरान पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा करते हुए पांचवीं बार बहन मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
आज के इस बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों में, सीपी सिंह, दिल्ली-हरियाणा प्रभारी, गुरमुख सिंह-हरियाणा अध्यक्ष, डॉ श्याम लाल-हरियाणा प्रभारी, मनोज चौधरी, जिलाध्यक्ष-फरीदाबाद, सरदार उपकार सिंह- लोकसभा प्रभारी, मेहरचंद हरसाना सहित सैकड़ों बसपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत 11 सितंबर को, इन मामलों का होगा निपटारा
