Post

किसान फसल के अवशेषों को खेतों में ना जलाए: आनंद अरोड़ा

PNN/Faridabad: मुख्य सचिव हरियाणा सरकार केशनी आनंद अरोड़ा ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे पर्यावरण को बचाने के लिए फसल अवशेषों का प्रबंधन करवाना और कोई किसान फसल अवशेषों को खेतों में न जलाएं, इसके लिए किसानों को शिविर लगाकर जागरूक करना सुनिश्चित करें।

केशनी आनन्द अरोड़ा गत दिवस वीडियो कांफ्रैसिंग के माध्यम से चंडीगढ़ मुख्यालय से फसल अवशेष प्रबंधन की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने कहा कि धान की फसल के कटाव के बाद कोई किसान अपने खेत में उनके अवशेष न जलाएं इसके लिए गांव-गांव जाकर कृषि विभाग तथा पंचायत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी किसानों को जागरूक करें। फसल अवशेषों में आग लगाने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दें। उन्होंने प्रदेश के सभी उपायुक्तों से किसानों को जागरूक करने के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जाए, फसल अवशेषों को जलाने से पर्यावरण में हवा जहरीली हो जाती है, जिसका संबंध मानव  स्वास्थ्य से है। उन्होंने सभी उपायुक्तों को कहा कि आगामी 4 अक्तूबर तक जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया जाए। ताकि धरातल पर लोगों को जागरूक किया जा सके।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique