PNN/Faridabad: स्टूडेंट्स ऑफ शिकागो यूनिवर्सिटी द्वारा तिगांव विधानसभा के अगवानपुर गांव में निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। हेल्थ कैंप की शुरुआत इनेलो प्रवक्ता ठाकुर उमेश भाटी और रौनक हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर हेम की अध्यक्षता में बाबा अम्बेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर आगे बढ़ाया गया।
हेल्थ कैंप में सैकड़ों ग्रामवासियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
इस मौके पर डॉ. बीना वशिष्ठ, डॉक्टर गगन सिसोदिया, रेखा चौहान, दीपू चौहान, प्रियंका सिंह, वशिष्ठ सिंह आदि विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
इस कैंप में विशेषज्ञों के द्वारा जॉइंट पैन, डेंटल प्रॉब्लम और मौसमी बुखार आदि रोगों की जांच की गई। साथ ही लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जोड़ों के दर्द, मौसमी बुखार और से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक पाई गई। कैंप में आए डॉक्टरों ने मरीजों की जांच के बाद उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गयी और स्वस्थ रहने के कुछ व्यायाम भी बताएं, जिनसे वह अपने जीवन को स्वस्थ और निरोग रख सकते हैं।
इस अवसर पर रौनक हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. हेम उन्होंने बताया कि हेल्थ कैंप में ग्रामीणों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने ग्रामवासियों को बताया कि स्वास्थ्य ही ऐसा धन है जिसे हमेशा सुरक्षित रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति की गई लापरवाही हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकती है। डॉ. हेम ने कहा कि हमें अपने जीवन में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, विशेष रूप से हाथ और फल, सब्जियों को धोकर ही खाना चाहिए।
इस मौके पर इनेलो प्रवक्ता ठाकुर उमेश भाटी ने लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ईश्वर की देन है। उमेश भाटी ने लोगों से स्वस्थ रहने की तरीके बताते हुए कहा कि लोगों को अपने दैनिक जीवन में ज्यादा से ज्यादा व्यायाम करना चाहिए और सुबह सैर पर जाना चाहिए। भाटी ने कहा कि हरी और पत्तेदार सब्जियों का अपने भोजन में अधिक मात्रा में लेना चाहिए, नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। उमेश भाटी ने ग्रामवासियों को कहा की अपने स्वास्थ्य के प्रति कभी भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए एक छोटी सी लापरवाही बहुत बड़ी समस्या को न्योता दे सकती है।
