Post

भाजपा नंगला मंडल मोर्चा की मीटिंग का आयोजन

PNN/ Faridabad: भारतीय जनता पार्टी नंगला मंडल कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन सेक्टर-50 डबुआ कॉलोनी स्थित, भाजपा नगला मंडल कार्यालय पर किया गया। जिसमें जिला कार्यकारिणी सहित मंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नंगला मंडल अध्यक्ष कविंदर फागना ने की, जिसमे बतौर मुख्यातिथि पार्टी विस्तारक रमन कुमार आनन्द ने शिरकत की।

कविंदर फागना ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजप नंगला मंडल मोर्चा जिले में हजारों की तादाद में सदस्य बनाएगा। इसकी शुरूआत कर दी गयी है और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंप दी गई। फागना ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार दोबारा लाना ही उनका लक्ष्य है और इस बार 75 के पार करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की पारदर्शी सरकार, ईमानदार नेतृत्व में प्रदेश की जनता का पूर्ण विश्वास है। इसलिए अबकी बार 75 पार का लक्ष्य भाजपा ने रखा है, जिसमें वो निश्चित रूप से सफल होंगे। इसके लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जी-जान से जुटा है गए हैं।

रमन कुमार आनन्द ने कहा कि भाजपा एक बड़ा संगठन है और लोगों की आस्था इसमें जुड़ी हुई है। आज भारी मात्रा में लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, अन्य पार्टियों से टूटकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। नरेन्द्र मोदी एवं मनोहर लाल की नीतियों और योजनाओं में लोग विश्वास दिखा रहे हैं।

इस मौके पर युवा नेता अभिषेक, मण्डल महामंत्री झम्मन लाल, नंगला मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष मेहरचंद हरसाना, वरिष्ठ नेता व भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो.जावेद अली, धौज फरीदाबाद, रोशन रावत, नन्द किशोर, देविन्द्र, उपाध्यक्ष रिन्कु चौधरी, रणबीर लोहिया, राकेश धिमान, रमेश धिमान, अतुल, मेहरचंद हरसाना, रवि कुमार, सोनु डोगरा, अक्षय कुमार आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique