होली भाईचारे की पर्व, इसे आपसी रंजिश भुलाकर मनाएं: मेहरचंद हरसाना
PNN/ Faridabad: युवा विकास मंच संस्था की तरफ से उत्तम नगर में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्यातिथि नगला मंडल अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा व समाजसेवी मेहरचंद हरसाना ने शिरकत किया।
युवा विकास मंच संस्था के प्रधान सतीश नागर सहित स्थानीय लोगों ने मुख्यातिथि को फूलमाला पहना कर जोरदार स्वागत किया व पुष्प वर्षा करके होली की रस्मअदायगी की।
समस्त कॉलोनी वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मेहरचंद हरसाना ने अपने सम्बोधन में होली पर्व को भाईचारे की त्यौहार बताया और कहा कि लोग इस पर्व को मानाने के लिए लाखों कोसो दूर से भारत देश चले आते हैं। इस परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी को आपसी रंजिश भुलाकर होली खेलनी चाहिए।
इस मौके पर युवा विकास मंच संस्था के पदाधिकारीगण, मंगत राम भड़ाना, सुरेश, रिंकू मोरल, प्रताप, विजय वीर, पदम, बुद्धन, लखमी चंद, रंजीत, दीनदयाल, महेंद्र शर्मा मास्टर, दीपक बैंसला, जय प्रकाश पाण्डे व अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।