Post

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पाली की मंडल कार्यकारिणी बैठक

PNN/ Faridabad: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पाली मंडल ने आज जनसभा व कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन गांव सरूरपुर , दुर्गा कॉलोनी, एन.आई.टी. फरीदाबाद में कीया।
कार्यक्रम के संयोजक इकराम सैफी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पाली का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया व मंडल की कार्यकारिणी की टीम की घोषणा की गई।
जनसभा मे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते समय नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व मंडल कार्यकारिणी को बधाई देते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पादरी लाजर रन्जीत सेन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गो का समान रूप से विकास किया है। गरीबों व वंचितों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। इसलिए विकास की रफतार को जारी रखने के लिए आने वाली 12 मई को कमल के निशान वाला बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार भाई कृष्णपाल गुर्जर को भारी मतों से जिताकर संसद मे भेजें, ताकि माननीय नरेंद्र भाई मोदी फिर से प्रधानमंत्री के पद पर विराजमान हों।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. उसमान खान, जिला उपाध्यक्ष मौ० जावेद अली धौज, संयोजक मौ० अलीजान बुखारी, जिला सचिव आरिफ खान, मंडल अध्यक्ष जमशेद खान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग व अल्पसंख्यक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique