Post

खजानी में तीज पर्व पर महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाए अपने हाथों का हुनर

PNN/ Faridabad: तीज पर्व के उपलक्ष में एनआईटी स्थित खजानी वूमेन वोकेशनल इंस्टीट्यूट में आज मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे संस्थान की छात्राओं ने मेहंदी लगाने की एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। जिसके लिए उन्हें संस्थान की तरफ से पुरस्कृत किया गया. मेहंदी प्रतियोगिता मैडम मीनाक्षी परमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस दौरान कई छात्राओं ने अरेबियन बेडलैंड, अरेबिक, पाकिस्तानी, इंडो वेस्टर्न आदि मेहंदी लगाना सिखा।

संस्था के डायरेक्टर संजय चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को तीज की बधाई दी और अपने संबोधन में कहा कि तीज पर्व को यादगार बनाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना जरूरी है. क्योंकि हर त्योहार का अपना महत्व होता है इसी तरह हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है। सावन में जब सम्पूर्ण प्रकृति हरी चादर से आच्छादित होती है उस अवसर पर महिलाओं के मन मयूर नृत्य करने लगते हैं। वृक्ष की शाखाओं में झूले पड़ जाते हैं।

संजय चौधरी ने कहा कि तीज लोगों के लिए भी खास रहे इसलिए 2 अगस्त को ओल्ड फरीदाबाद की खजानी संस्थान में फ्री मेहंदी लगाई जाएगी। उन्होंने महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique