Post

भाजपा नेता संतोष यादव का पटना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

PNN/ Faridabad: भाजपा राष्ट्रीय इंचार्ज आईटी सेल व सोशल मीडिया ओबीसी मोर्चा व सदस्य राष्ट्रीय अधिवेशन कमेटी भाजपा ओबीसी मोर्चा, संतोष यादव और कार्यालय मंन्त्री राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा भाजपा, संजय कुमार के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर बिहार बीजेपी पार्टी के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया. उक्त दोनों नेताओं 15- 16 फरवरी को होने वाली ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारी के लेकर जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित अन्य मंन्त्री व संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अधिवेशन के बारे में चर्चा किये।


गौरतलब है कि पटना में ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय अधिवेशन फरवरी 15-16 को होना है. जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा दारा सिंह चौहान, गृह मंत्री भारत सरकार राजनाथ, पेट्रोलियम मंत्री भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज चौहान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री व सभी भाजपा शाषित राज्यों के मंत्री, सांसद व विधायक राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique