Post

घर बनवा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, नगर निगम 1-2 अप्रैल को करेगी यह काम

PNN/ Faridabad: नगर निगम द्वारा आगामी 1 और 2 अप्रैल को अवैध एवं अनधिकृत निर्माणों की जानकारी जुटाई जाएगी। निगम द्वारा इस सर्वे को दो दिन के लिए शहर भर में किया जाएगा। इस दौरान उन कालोनियों को भी शामिल किया जाएगा जो अवैध रूप से बनाई जा रही है।

इसके लिए निगम द्वारा 40 टीमों का गठन किया जाएगा। प्रत्येक टीम में सहयोग के लिए 3  से 4 कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। अभियान के पूरा होने के बाद दोषियों पर तय नियम अनुसार करवाई होगी।

इस सर्वे की जानकारी उसी समय फरीदाबाद 311 एप पर दर्ज होगी। ताकि बाद में उन जगहों पर आवश्यक कारवाही की जा सके।

निगम आयुक्त यशपाल ने बताया कि अवैध निर्माणों से शहर की खूबसूरती बिगड़ती है। साथ ही जो लोग तय जगह में रह रहे है उन्हे भी कई तरह सिविक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए यह अभियान कम सर्वे को तैयार किया गया है।

साथ ही इस ऐप पर आम जन भी सूचना दे सकते है। जिसके प्राप्त होने पर कारवाही होगी। यह ऐप एंड्रॉयड फोन पर उपलब्ध जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- प्याली हार्डवेयर सड़क के निर्माण को लेकर आज करेंगे अनोखा प्रदर्शन

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique