Post

कांग्रेसी नेताओं ने मनाया राहुल गांधी के 51वें जन्मदिन

PNN/ Faridabad: फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद कौशिक व उनके अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 51वें जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बाई पास पर बसी स्लम बस्तियों में फल,सेनेटाइजर व मास्क बांटे और कोरोना महामारी के प्रति लोगो को जागरूक किया।

इस अवसर पर आनंद कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, व्यापारी तथा मजदूर वर्ग की पार्टी रही है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का जीवन सदा देशहित और देश के लिए बलिदान दिया है। देश की आजादी से लेकर आज तक सिर्फ कांग्रेस पार्टी के ही कार्यकर्ता और नेता ऐसे रहे हैं जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस कड़ी मे गांधी परिवार का बलिदान सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने अपना जीवन सिर्फ देश के लिए बलिदान दिया। यही कारण हैं कि आज भी पूरी दुनिया मे गांधी परिवार का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है।

जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार बैठी है: बलजीत कौशिक

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि आज देश में मंदी और महामारी की मार झेल रहे हैं। लोगो के काम काज छूट गए है, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत ने भी लोगो की कमर तोड़ दी है। ऐसे में भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही है। महंगाई चरम सीमा पर है, कोरोना महामारी का प्रकोप झेल रही जनता इस महंगाई का बोझ कैसे झेलेगी। भाजपा सरकार इन बढ़ी कीमतों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। जिससे कि प्रदेश का हर नागरिक हताश और परेशान है। आज हरियाणा प्रदेश की छवि धूमिल करने में सबसे ज्यादा भाजपा के नेताओं का हाथ है। इस बार प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार बैठी है।
इस मौके पर प्रोफ़ेसर एमपी सिंह, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता फागना, जय भगवान, एडवोकेट विनोद कौशिक, रंधावा फागना, एन एस यू आई के जिला उपाध्यक्ष विकास फागना, सी एल भारद्वाज, कवर सिंह मलिक आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मत्स्य योजना: मछली पालकों को दी जा रही है वित्तीय सहायता

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique