Post

NIT विधानसभा में निकाला गया तिरंगा सम्मान यात्रा

PNN/ Faridabad: एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के जिला महामंत्री आरएन सिंह के नेतृत्व में तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा सम्मान यात्रा डबुआ चौक से लेकर एयरफोर्स रोड़ सहित अनेक क्षेत्रों में निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और पुष्पवर्षा की। सैंकड़ों लोगों ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर जयघोष के नारे लगाए।

इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री आरएन सिंह व मण्डल अध्यक्ष कविंद्र फागना ने संयुक्त रुप से कहा कि भारत देश तिरंगे का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा। जिस तिरंगे एवं देश की आन-बान-शान के लिए शहीदों एवं जवानों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं, उसका इस तरह से अपमान बर्दाश्त के नाकाबिल है। 26 जनवरी की घटना के बाद पूरे भारतवर्ष के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि तिरंगा पूरे भारत देश का सम्मान है और सभी बिरादरियों का राष्ट्रीय प्रतीक है। तिरंगा सम्मान यात्रा में अनेक धार्मिक, व्यापारिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ आमजन ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर, पार्षद महेन्द्र सरपंच, सूरिंदर अग्रवाल, बीर सिंह नैन, मण्डल अध्यक्ष कवीन्द्र चौधरी, संजीव सोम, दिक्पाल रावत, शमशेर रावत , महामन्त्री झम्मन लाल शर्मा, रोशन सिंह रावत, रमेश धिमंन, अभिषेक, मनोज बालियाँन, भगवान सिंह, दिनेश राघव, सुदेरशंन, दीपक यादव, राजेश लखेरा, नंद जियोल, ओझा, रोशन सोनी, बालेश्वेर शर्मा, रणबीर लोहिया सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया प्रार्थना सभा का आयोजन

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique